How to manage money पैसे की बचत कैसे करें इन हिंदी
आज के जमाने में देखा जाए तो महंगाई इतनी बढ़ गई है की पैसा कितना भी आए उसका सही तरीके से इस्तेमाल करना बहुत जरूरी हो गया है ।अगर हम बिना सोचे समझे और कोई योजना बनाए बगैर अगर पैसा खर्च करते हैं तो यह हमें भविष्य में तो छोड़िए लेकिन वर्तमान में भी बहुत ज्यादा मुसीबत में डाल सकता है ।तो इसीलिए आपको कुछ टिप्स बताई गई है अगर आप इन टिप्स को फॉलो करोगे तो आपको आपके पैसे को मैनेज करने में मदद हो सकती है ।
तो नीचे गए टिप्स को जरूर फॉलो करें।
बजट बनाएं
अगर आप नौकरी करने वाले हो या आपका हर महीने में पगार आता है तो आपको अपना हर महीने का बजट बनाना चाहिए ।कहां पर कितना खर्चा होगा इससे आपको आपकी आए और व्यय दोनों का पता चलता है।
फिजूल के खर्चों से बच्चे
जैसा कि हम सब जानते हैं कि आज के जमाने में बहुत सारे ऐसे फिजूल के खर्चे हो गए हैं ।अगर उनको टाला नहीं गया तो यह हमारे महीने को महीने के बजट को गड़बड़ देता है। तो इसलिए जरूरी है कि हम हमारी फिजूल खर्च को कम करें। जैसे की जरूरत ना होने पर भी चीज खरीदी करना।
भविष्य के लिए बचत करना
हमें हमारी आई में से कुछ रकम जो है वह हमारे भविष्य के लिए भी रखनी चाहिए ।हमारी आई में से कम से कम 20% हमें हमारे भविष्य के लिए बचत करनी चाहिए।
शॉपिंग करते वक्त सतर्क रहना
जब भी हम शॉपिंग के लिए जाते हैं तब हमें यह ध्यान जरूर रखना है कि हमें हमारे पैसों में से कितने पैसे इस पर खर्च करना है ।इसका भी हमें एक नियोजन या प्लानिंग करना चाहिए ।और गैर जरूरी शॉपिंग से हमें बचाना चाहिए ।कभी-कभी ऐसा हो जाता है कि हम समझ नहीं पाते कि हमारे लिए कितनी जरूरी है। चीज है या कितनी जरूरी नहीं है और हम एक्स्ट्रा शॉपिंग कर देते हैं ।और जिससे कि हमारा जो बजट है वह गड़बड़ा जाता है ।सो हमें जो है वह शॉपिंग करते वक्त सतर्क रहना है कि हमारे बजट के मुताबिक ही हमें जितनी जरूरी चीज हैं उनको लेना है।
आपातकालीन फंड को जुटाना
इसका मतलब यह है कि हमें अगर फ्यूचर में या भविष्य में कोई इमरजेंसी आ जाती है कोई आपत्ति आ जाती है इसके लिए भी हमें कुछ पैसों का जो है वह प्रबंध करना चाहिए। कुछ पैसे इसके लिए हमें पैसे बचाने चाहिए।
जैसे की कोई बीमारी है, नौकरी चली जाए या और कोई नैसर्गिक आपत्ती जैसी स्थिति में कम से कम 6 महीने तक हमारा घर चल सके इतना पैसा हमें बचा के रखना जरूरी होता है जिससे कि हमें भविष्य में कोई तकलीफ ना हो।
साइड इनकम बढ़ाना
पैसे का नियोजन करते समय हमें हमारा साइड इनकम कैसे बढ़ेगा इस पर भी ध्यान देना जरूरी है। क्योंकि अगर घर में कोई एक ही कमाने वाला है तो सारे खर्चे उन्हें पैसों में से निकलते हैं। तो इसीलिए यह जरूरी हो जाता है कि जैसे खर्चे के अनेक रास्ते होते हैं वैसे इनकम के भी अलग-अलग रास्ते होने चाहिए ।मतलब हमें जो है वह हमारी साइड इनकम बढ़ाना जरूरी है।
घर पर बने हुए खाने को प्रधानता देनी चाहिए
आजकल जो है फैशन बन गया है कि कुछ भी बहाना हो बाहर खाने के लिए जाएंगे लेकिन ऐसे में हमारा जो खर्चा है वह बढ़ जाता है और जिससे कि हमारा महीने का या साल का जो भी बजट है वह कहीं ना कहीं हिल जाता है तो इसीलिए हमें ज्यादा से ज्यादा घर पर बने हुए खाने को प्रधानता देनी चाहिए जिससे कि हमारी सेहत भी अच्छी रहती है और साथ में हमारा जो बजट है वह भी सही रहता है या कहीं ना कहीं हमारे पैसे बचते हैं।
Comments
Post a Comment